Event Inner
विद्यापीठ उद्घाटन
कालाडेरा कस्बे के रेनवाल रोड पर तिरुपति विद्यापीठ विद्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झुंगरी कला धाम के संत हीरापुरी, चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा तथा आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
संस्थान के प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष से तिरुपति विद्यापीठ स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर शुरू किया गया है, जिसमें नर्सरी से आठवीं कक्षा तक शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एडवांस डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक लैब और सीसीटीवी कैमरा प्रणाली उपलब्ध कराई गई है।
विद्यालय की प्रत्येक बस और वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की सुविधा भी होगी, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा और निगरानी आसानी से कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का संकल्प लिया।
Tirupati Vidhyapeeth